1 किलोवाट सोलर पैनल की कीमत | 1kw Solar Panel Price In India

अगर आप आपने घर या छोटे व्यवसाय के लिए बिजली बिल कम करना चाहते है, या पूरी तरह से इस बिजली बिल को शुन्य करना चाहते हो, तो 1 किलोवाट का सोलर पैनल सिस्टम आपके लिए बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। आज भारत में लाखों लोग सोलर पावर की ओर शिफ्ट हो रहे हैं क्योंकि यह न केवल आर्थिक रूप से फायदेमंद है बल्कि पर्यावरण को भी स्वच्छ रखने में मदद करता है। सरकार भी सोलर पैनल को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी और कई योजनाएँ चला रही है। ऐसे में 1 किलोवाट का सोलर पैनल सिस्टम आम घरों के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला उपाय बन चुका है।

सोलर पैनल के मदद से लोग अपने घर का बिजली बिल बचा रहे है, बिजली कटौती की समस्या से छुटकारा पा रहे है, और सोलर पैनल लगवाकर सब्सिडी का आर्थिक लाभ भी उठा रहे है।

1kw सोलर पैनल से कौन-कौन से उपकरण चल सकते हैं?

1 किलोवाट के सोलर पैनल सिस्टम से आपके घर या छोटे दुकानों में लगने वाले रोजमर्रा के उपकरणों को आसानी से चलाया जा सकता है। इस 1 किलोवाट के सोलर पैनल सिस्टम से प्रतिदिन 4 से 5 यूनिट बिजली उत्पन्न होती है, यानी प्रतिमहीने 120-150 यूनिट बिजली उत्पन्न होगी। इस 1 किलोवाट के सोलर पैनल सिस्टम से चलने वाले उपकरण और उनमे लगने वाला लोड कुछ इस तरह होता है।

उपकरणवाटउपयोग (घंटे/दिन)बिजली खपत (यूनिट)
पंखा (3)7581.8
रेफ्रिजरेटर (1)150241.3
LED टीवी (1)10040.4
LED बल्ब (5)1050.25
मोबाइल/लैपटॉप (चार्जिंग)6040.25
TOTAL4 यूनिट/दिन

किन लोगों को 1kw का सोलर पैनल खरीदना चाहिए?

भारत के अधिकतर घरों में 1 किलोवाट का सोलर पैनल लगाया जाता है। 1 किलोवाट का सोलर पैनल ख़ास तौर पर उन परिवारों को काम आता है जिनका परिवार छोटा होता है और उन्हें कम बिजली की जरुरत पढ़ती है। इस 1 किलोवाट सोलर सिस्टम से लगभग तीन पंखे, एक फ्रिज, एक टीवी, एक कंप्यूटर, लैपटॉप और 4 से 5 बल्ब आराम से चलाये जा सकता है। 1 किलोवाट का सोलर पैनल छोटे परिवार और छोटे छूटे दुकानों में ज्यादातर इस्तेमाल किया जाता है, और आपको प्रति महीने लगभग 130 यूनिट बिजली की जरुरत पढ़ती है तो आपको भी 1 किलोवाट का सोलर पैनल ही खरीदना चाहिए।

1KW सोलर पैनल के फायदे।

भारत में, 1 किलोवाट का सोलर पैनल सिस्टम लगाना लगभग 15 पेड़ लगाने के बराबर है। अगर आप ऐसा करते हैं, तो हर महीने आपको सूर्य की रोशनी से 120-150 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। जिसके चलते आपके बिजली बिल में 90% की भारी गिरावट आएगी, इसके अलावा, आप ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण के लिए जिम्मेदार नहीं रहोगे। भारत में छोटे परिवार वाले प्रति महीने 120 से 150 यूनिट बिजली की खपत करते है, और अपनी बिजली की जरूरतों को पूरा करने के लिए वह 1 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगा सकते हैं। इस 1 किलोवाट सोलर पैनल सिस्टम से आप सभी घरेलू उपकरणों जैसे पंखा, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और प्रकाश व्यवस्था को चला सकते हैं।

भारत में 1 किलोवाट सोलर पैनल की कीमत

भारत में 1 किलोवाट सोलर पैनल की कीमत पर कई कारकों पर निर्भर करती हैं। जैसे की अलग-अलग ब्रांड के पैनल अलग-अलग गुणवत्ता और कीमत में आते हैं। प्रीमियम पैनल में कम तापमान गुणांक होता है, जो की उनके प्रदर्शन को बेहतर बनाता है।

भारत में, 1 किलोवाट सोलर पैनल की कीमत पर असर डालने वाले कारक कुछ इस तरह हैं:

  1. सॉलर पैनल्स का ब्रांड और गुणवत्ता।
  2. इंस्टॉलेशन कंपनी का प्रकार और उसकी दी गई सेवाएं।
  3. प्राप्त की गई मूल्य वर्धित सेवाएं।
  4. माउंटिंग संरचनाओं की ऊंचाई।
  5. आप किस प्रकार का सोलर सिस्टम लगा रहे हो।

सौर पैनल स्थापना की लागत को प्रभावित करने वाले कई कारक होते हैं, इसलिए कोई निश्चित कीमत नहीं होती है। लेकिन आमतौर पर, भारत में 1 किलोवाट सोलर पैनल की कीमत ₹65,000 से ₹75,000 के बीच होती है। यह मूल्य सीमा सभी लागतों को शामिल करती है, जैसे पैनल, माउंटिंग संरचनाएं, इन्वर्टर, केबल, और इसकी स्थापना और मेंटेनेंस की लागतें।

सोलर सिस्टम का प्रकार1 किलोवाट सोलर पैनल की कीमत
1 किलोवाट ऑन ग्रिड सोलर सिस्टम₹65,000 – ₹75,000
1 किलोवाट ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम₹80,000 – ₹90,000
1 किलोवाट हाइब्रिड सोलर सिस्टम₹1,15,000 – ₹1,25,000

1kw सोलर सिस्टम पर सरकार द्वारा सब्सिडी।

केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा सोलर सिस्टम लगवाने पर भारी सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है, और यह सब्सिडी का लाभ आपको मात्र ऑन ग्रिड सोलर सिस्टम लगवाने पर ही मिलता है, आप यदि 1 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगवाते हो तो आपको केंद्र सरकार द्वारा इस 1 किलोवाट के सोलर सिस्टम पर ₹30,000 की सब्सिडी मिलती है, वही कुछ राज्यों में आपको राज्य सरकार से भी सब्सिडी का लाभ मिलेंगे, आप यदि उत्तर प्रदेश राज्य से है तो आपको इस 1 किलोवाट के सोलर सिस्टम पर ₹15,000 की सब्सिडी मिलेगी, यानी उत्तर प्रदेश में रहने वाले नागरिकों को इस 1 किलोवाट के सोलर सिस्टम पर कुल ₹45,000 की सब्सिडी मिलेगी।

मॉडलकीमतसब्सिडीसब्सिडी के बाद
1 किलोवाट ऑन ग्रिड सोलर सिस्टम₹65,000 – ₹75,000₹30,000₹35,000 – ₹45,000
1 किलोवाट ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम₹80,000 – ₹90,000लागू नहींलागू नहीं
1 किलोवाट हाइब्रिड सोलर सिस्टम₹1,15,000 – ₹1,25,000₹30,000₹85,000 – ₹95,000

निष्कर्ष:

दोस्तों ऊपर दिए गए लेख में हमने आपको 1 किलोवाट सोलर पैनल की कीमत (1kw Solar Panel Price In India) के बारे में विस्तार से बताया है। दोस्तों सोलर पैनल के मदद से आप अपने घर का बिजली बिल बिलकुल ना के बराबर कर सकते हो, और साथ ही आप पर्यावरण को बिलकुल भी नुकसान भी नहीं पहुँचाओगे। इन्हीं सब कारणों के चलते सरकार भी सोलर पैनल को लेकर जागरूकता फैला रही है। अगर आप भी 1kw Solar Panel Price In India के बारे जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए लेख को ध्यान से पूरा पढ़े। उम्मीद करता हूं कि यह लेख आप को पसंद आया होगा, धन्यवाद।

Frequently Asked Questions

1 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने पर घर के कौन से उपकरण चला सकते हैं?

1 किलो वाट का सोलर पैनल लगवाने के बाद आप घर का पंखा, टीवी, वाशिंग मशीन, फ्रिज और चार-पांच बल्ब चला सकते हैं।


1 किलोवाट सोलर पैनल लगवाने में कितना खर्च आता है?

1 किलोवाट सोलर पैनल लगवाने में ₹65,000 से लेकर ₹75,000 तक का खर्चा आता है।

1 किलोवाट सोलर पैनल पर सरकार द्वारा कितना सब्सिडी मिलती है?

1 किलोवाट सोलर पैनल पर सरकार द्वारा 40% तक की सब्सिडी मिलती है।

साथियों उम्मीद है की आपको 1 किलोवाट सोलर पैनल की कीमत (1kw Solar Panel Price) के बारे में यह जानकारी अच्छी लगी होगी, अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है तो हमें कमेंट करके जरूर बताना।

akash chavan profile

दोस्तों में इस सोलर ब्लॉग का एडमिन हूँ, इस ब्लॉग पर में रोजाना सोलर पैनल, सोलर ऊर्जा, सोलर योजना और सोलर प्रोडक्ट्स से जुडी जानकारी शेयर करता हूँ।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *