1kw Solar Panel Price in Uttar Pradesh With Subsidy

बढ़ते बिजली के दाम से लोग काफी परेशान चल रहे है, और ऐसे में सभी के सामने सोलर पैनल सिस्टम एक सबसे बेहतरीन विकल्प बनकर खड़ा है, सोलर पैनल सिस्टम लगवाने पर केंद्र सरकार द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के जरिये सब्सिडी दी जा रही है। और आप यदि उत्तर प्रदेश के वासी है, तो आपको लिए इस सब्सिडी का और भी लाभ मिलने वाला है, क्योकि राज्य सरकार से भी सब्सिडी की राशि दी जा रही है।

आप यदि अपने घर 1 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगवाना चाहते हो, तो आपको सब्सिडी के साथ इस 1 किलोवाट के सोलर सिस्टम को लगवाने में कितना खर्चा आएगा इसके बारे में जरूर पता होना चाहिए। तो आइये इस लेख में आगे बढ़ते है, और जानते है उत्तर प्रदेश में सब्सिडी के साथ 1 किलोवाट सोलर सिस्टम की कीमत (1kw Solar Panel Price in Uttar Pradesh With Subsidy) क्या होती है।

1 किलोवाट सोलर सिस्टम क्या होता है?

1 किलोवाट सोलर सिस्टम यानी इस सोलर सिस्टम में 1000 वाट जितनी पावर कंसम्पशन की क्षमता होती है, इस 1 किलोवाट के सोलर सिस्टम से प्रतिदिन 4 से 5 यूनिट बिजली उत्पन्न होती है, जिससे आप पंखा, बल्ब, लाइट, टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों को चला सकते हो। यह 1 किलोवाट का सोलर सिस्टम ज्यादातर ऐसे घरों में लगाया जाता है, जिस घर में 3 से 4 सदस्य हो। आप यदि सोलर सिस्टम से ऐसी भी चलनी चाहते हो तो आपको 3 या 3 से अधिक का सोलर सिस्टम लगवाना होगा।

Solar Panel System Subsidy in Uttar Pradesh

अगर आप उत्तर प्रदेश राज्य से हो तो आपको केंद्र सरकार द्वारा मिलने वाली सब्सिडी की राशि तो मिलेगी ही, पर साथ ही आपको राज्य सरकार द्वारा भी सब्सिडी की राशि मिलेगी। और केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा मिलने वाली यह सब्सिडी की राशि कुछ इस तरह होगी।

CapacityCentral Gov SubsidyState Gov SubsidyTotal Subsidy
1 kw₹30,000₹15,000₹45,000
2 kw₹60,000₹30,000₹90,000
3 kw and Above₹78,000₹30,000₹108,000

1 kw Solar Panel System Price with Subsidy in Uttar Pradesh

सोलर पैनल सिस्टम की कीमत सोलर पेनल्स सिस्टम के प्रकार और सोलर पैनल किस ब्रांड के है इसपर निर्भर करती है, पर सब्सिडी का मात्र ऑन ग्रिड सोलर सिस्टम लगवाने पर ही दिया जाता है, और अगर औसतन 1 किलोवाट के ऑन ग्रिड सोलर सिस्टम की बात करे, तो इसकी कीमत लगभग ₹70,000 हो सकती है। और सब्सिडी का लाभ मिलने के बाद आपको यह सोलर सिस्टम काफी सस्ता लगने लगेगा। सब्सिडी मिलने के बाद 1 से 3 किलोवाट के ऑन ग्रिड सोलर सिस्टम की कीमत कुछ इस तरह हो सकती है।

CapacityPriceTotal SubsidyCost After Subsidy
1 kw₹70,000₹45,000₹25,000
2 kw₹1,30,000₹90,000₹40,000
3 kw₹1,80,000₹108,000₹72,000

akash chavan profile

दोस्तों में इस सोलर ब्लॉग का एडमिन हूँ, इस ब्लॉग पर में रोजाना सोलर पैनल, सोलर ऊर्जा, सोलर योजना और सोलर प्रोडक्ट्स से जुडी जानकारी शेयर करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *