OKAYA 40Ah Solar Battery Price​ | OKAYA 40Ah सोलर बैटरी की कीमत

OKAYA 40Ah Solar Battery Price: सौर ऊर्जा न केवल भारत बल्कि विश्व के अधिकांश देशों में लोगों की प्रमुख जरूरत बन चुकी है। ग्रिड बिजली की बढ़ती दरों और लोगों में पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता ने सोलर पैनल और सोलर बैटरी को एक आवश्यक उपकरण बना दिया है। यदि आप अपने सोलर सिस्टम के लिए एक भरोसेमंद सोलर बैटरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो OKAYA इस संदर्भ में एक बेहतरीन ब्रांड है जो अपने ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता की सोलर बैटरियां देने का आश्वासन देता है। अगर आप सीमित लोड और छोटे उपकरणों के लिए सोलर बैटरी की तलाश में है तो 40ah OKAYA Solar Battery आपके लिए एक आदर्श विकल्प है। लेकिन इस बैटरी को लेने से पहले आपको इसकी विशेषताएं, कीमत, तथा फायदे, आदि के बारे में जान लेना ज्यादा उचित होगा। इस आर्टिकल में हम आपको OKAYA 40ah Solar Battery Price, इसकी विशेषताएं, बाजार में उपलब्ध इसके मॉडल, आदि के बारे में एक संक्षिप्त जानकारी देने जा रहे हैं।

वैसे तो बाजार में जीएसटी की दरों, डीलर, तथा स्थान के हिसाब से 40ah OKAYA Solar Battery की कीमतों में अंतर देखने को मिलता रहता है। लेकिन सामान्य रूप से यह आपको 4000 रूपए से लेकर 7000 रूपए के मध्य तक मिल जाती है। अलग-अलग मॉडल की 40ah ओकाया सोलर बैटरी अलग-अलग कीमतों के साथ आती है जिसका विवरण नीचे टेबल में देखने को मिल जाएगा। OKAYA कंपनी ऐसा दावा करती है कि उनकी बैटरी Eco-friendly होने के साथ high efficient तथा ultra low rate of self discharge जैसी टेक्नोलॉजी के साथ आती हैं। इसमें दिया गया Water Level Indicator आपको समय रहते वाटर लेवल को बताता रहता है। लेकिन इसकी SMF टेक्नोलॉजी बार-बार पानी डालने के झंझट से भी मुक्ति देती है। अगर आप अपने लिए 6 से 8 घंटे तक का बैकअप चाहते हैं तो OKAYA 40ah Solar Battery आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इस बैटरी की सभी विशेषताएं तथा मॉडल की जानकारी नीचे टेबल में देखें।

OKAYA 40Ah Solar Battery Price List

Exide Solar ModelsPrice RangeSpecifications
Okaya ST040H 40AH Solar Tubular Batteryलगभग 5800-6700 रूपए• Warranty: 36-60 Months
• Ultra Low-Rate Of Self Discharge
• Excellent Ampere-Hour And Watt-Hour Efficiency
• Superior Voltage – Ideal For Cyclic Applications Due To Superior Voltage And Energy Output Profile
• Water Level Indicators
• Very Efficient In Hybrid Applications
Okaya Solar ST 040S, 40Ah Tubular Batteryलगभग 5500-6200 रूपए• Warranty: 36-60 Months
• Ultra Low-Maintenance Due To Low Antimony Content
• Excellent Ampere-Hour & Watt-Hour Efficiency
• Ultra Low-Rate Of Self Discharge
• Type: Tubular Battery; Capacity At C10 With Superior Voltage
• Nominal Voltage: 12v

ऊपर टेबल में दिया गया विवरण ओकाया की आधिकारिक वेबसाइट से लिया गया है, जो एकदम सत्य तथा प्रमाणिक है। जगह, प्लेटफॉर्म, मॉडल तथा विक्रेता के हिसाब से कीमतों में थोड़ा बहुत अंतर स्वाभाविक है ।

Frequently Asked Questions

क्या ओकाया 40Ah बैटरी घरेलू उपयोग के लिए उपयुक्त है?

हां, यदि आप छोटे घरेलू उपकरणों जैसे पंखा, LED बल्ब, मोबाइल चार्जर आदि के लिए पावर सप्लाई चाहते हैं तो यह बैटरी उपयुक्त है।

ओकाया 40Ah सोलर बैटरी की कीमत क्या है?

ऑनलाइन बाजार में इसकी कीमत ₹4000 से लेकर ₹7000 तक दी गई है। वहीं ऑफलाइन मार्केट में आपको 6500 रूपए तक में आसानी से उपलब्ध होगी।

ओकाया सोलर बैटरी की वारंटी कितनी होती है?

अलग-अलग platform पर बैटरी की वारंटी अलग-अलग होती है। लेकिन सामान्य रूप से 36 से 60 महीने की वारंटी मिलती है।

ओकाया सोलर बैटरी फुल चार्ज होने पर कितना बैकअप देती है?

एक बार फुल चार्ज होने पर सामान्य लोड पर यह बैटरी आपको लगभग 6 घंटे तक का बैकअप दे सकती है  ।  

क्या इस बैटरी को इनवर्टर से चार्ज किया जा सकता है?

हां, इस बैटरी को 12 वोल्ट के सामान्य इनवर्टर से भी चार्ज किया जा सकता है। 

ओकाया सोलर बैटरी कहां से खरीदें?

ओकाया सोलर बैटरी आपको आपके नजदीकी बैटरी की दुकान या फिर अमेजॉन, फ्लिपकार्ट जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिल जाएगी। हालांकि आप ओकाया की ऑफिशल वेबसाइट से भी बैटरी खरीद सकते हैं। 

akash chavan profile

दोस्तों में इस सोलर ब्लॉग का एडमिन हूँ, इस ब्लॉग पर में रोजाना सोलर पैनल, सोलर ऊर्जा, सोलर योजना और सोलर प्रोडक्ट्स से जुडी जानकारी शेयर करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *