UTL 40Ah Solar Battery Price​ | UTL 40Ah सोलर बैटरी की कीमत

UTL 40Ah Solar Battery Price​: वर्तमान समय में सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली जरूरत को पूरा करना मजबूरी बनता जा रहा है। क्योंकि बिजली ग्रिड लगातार ऊर्जा संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम नहीं है। ऐसे में अधिकांश लोग अपने घर ऑफिस या व्यावसायिक कार्यालय में सोलर सिस्टम स्थापित कर रहे हैं। इस सोलर सिस्टम का पूरा लाभ तभी मिल सकता है जब सोलर पैनल से बेहतरीन और उच्च प्रदर्शन वाली सोलर बैटरी को कनेक्ट किया जाए। क्योंकि यह सोलर बैटरी दिन में प्राप्त सौर ऊर्जा को स्टोर करती है। अगर आप अपने सोलर सिस्टम के लिए किफायपी और अच्छी दक्षता वाली 40ah सोलर बैटरी लेने का सोच रहे हैं तो UTL 40ah Solar Battery एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। UTL Solar Battery को खरीदने से पहले इसकी कीमतों और विशेषताओं को जानना ज्यादा उचित रहेगा। इस आर्टिकल में हम आपको UTL 40ah Solar Battery Price, इसके मॉडल, तकनीकी विशेषताओं, तथा क्षमता के हिसाब से होने वाले उपयोग के बारे में एक संक्षिप्त और सटीक जानकारी दे रहे हैं।

Utl अर्थात ultimate power solution एक प्रतिष्ठित भारतीय कंपनी है जो उच्च गुणवत्ता की सोलर तथा इनवर्टर बैटरी का निर्माण करती है। इसकी 40ah Solar Battery एक छोटी क्षमता वाली बैटरी है जो मुख्य रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी है जो सोलर एनर्जी का प्रयोग छोटे घरेलू कार्यों या सीमित बिजली जरूरत के लिए करना चाहते हैं। इसे मुख्य रूप से छोटे सोलर पैनल सिस्टम के लिए डिजाइन किया गया है। यदि आप अपने घर में छोटे लोड वाले उपकरणों को चलाना चाहते हैं जैसे पंखा या डीसी पंखा, LED बल्ब, मोबाइल चार्जर, आदि, तो UTL 40ah Solar Battery आपकी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है। यह बैटरी C10 रेटिंग के साथ आती है और इसमें deep डिस्चार्ज जैसी आधुनिक विशेषताओं का समायोजन है। कम मेंटिनेस जरूरत वाली यह सोलर बैटरी सौर पैनल के माध्यम से एक आदर्श स्थिति में लगभग 6 घंटे का सामान्य बैकअप दे सकती है। बाजार में उपलब्ध इसके मॉडल तथा कीमत के बारे में पूरा विवरण नीचे टेबल में दिया गया है।

UTL 40ah Solar Battery Price List

UTL Solar ModelsPrice RangeSpecifications
UIT4036 40 AH Solar Batteryलगभग 5000-7500 रूपए• Warranty: 36 Months
• Unique tubular gauntlet /Nat positive plates design
• Superior active material & special grid alloy
• Float vent plug for electrolyte level indicator
• Covered with HDPE material caps
• Comes with non-leaking vent plugs
• Very low self-discharge rate i.e. 2mV/per day
• Quick rechargeable even after deep discharge
• Deep satisfaction with only a one-time investment

यह जानकारी UTL की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार बताई गई है। ऑफलाइन या ऑफलाइन मार्केट से UTL सोलर बैटरी लेते समय कुछ बातों का अवश्य ध्यान रखें जैसे-

  1. बैटरी की वारंटी अवश्य देखें।
  2. बैटरी किस डेट में मैन्युफैक्चर की गई है यह भी चेक करें ।
  3. बैटरी को अपने सोलर पैनल और चार्ज कंट्रोलर के साथ संगत होने की स्थिति को जांच लें।
  4. कोशिश करें कि बैटरी किसी स्थानीय डीलर या ब्रांडेड डीलर से ही खरीदें।

Frequently Asked Questions

क्या UTL सोलर बैटरी पूरी तरह मेंटेनेंस फ्री है?

नहीं, यह पूरी तरह से मेंटेनेंस फ्री बैटरी नहीं है, बल्कि Low मेंटेनेंस बैटरी है। समय-समय पर इसका वाटर लेवल चेक करना जरूरी है । 

क्या इस बैटरी को इनवर्टर से चार्ज किया जा सकता है?

हां, इस सोलर इनवर्टर के साथ चार्ज किया जा सकता है ।

40Ah UTL सोलर बैटरी कितने घंटे का बैकअप दे सकती है?

सामान्य उपयोग में यह बैटरी आपको लगभग 5 से 6 घंटे का बैकअप दे सकती है। लेकिन यह बैटरी पर पड़ने वाले लोड या उपकरणों की क्षमता पर निर्भर करता है ।

40Ah सोलर बैटरी से कौन-कौन से उपकरण चला सकते हैं?

इसके माध्यम से आप एक सीमित क्षेत्र में LED बल्ब, डीसी फैन, मोबाइल चार्जर, जैसे कम पावर के उपकरण चला सकते हैं ।  

UTL सोलर बैटरी की वारंटी कितनी होती है?

UTL की तरफ से सोलर बैटरी की वारंटी आम तौर पर 3 साल की दी जाती है, हालांकि कुछ मॉडल में 5 साल की वारंटी भी मिलती है । 

UTL 40Ah सोलर बैटरी की कीमत कितनी है?

अलग-अलग प्लेटफार्म पर इसकी कीमत अलग-अलग रहती है जो की 3500 रूपए से 4500 रूपए के बीच होती है। UTL की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी कीमत 7000 रूपए है । 

akash chavan profile

दोस्तों में इस सोलर ब्लॉग का एडमिन हूँ, इस ब्लॉग पर में रोजाना सोलर पैनल, सोलर ऊर्जा, सोलर योजना और सोलर प्रोडक्ट्स से जुडी जानकारी शेयर करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *