घरेलू उपकरणों के लिए बिजली का लोड कैसे पता करें?

आप यदि अपने घर पर नया बिजली कनेक्शन लगाने की सोच रहे हो, या सोलर पैनल सिस्टम या इन्वर्टर बैटरी लगाने की सोच रहे हो तो आपको अपने घर पर इस्तेमाल किये जाने वाले विदूयत उपकरणों को चलाने में कितना लोड लगेगा इसके बारे में जरूर पता होना चाहिए। इस लेख में अंत तक जरूर बने रहिये क्योकि इस लेख के जरिये आप अपने घर के सभी उपकरणों का बिजली लोड कैसे कैलकुलेट कर सकते हैं इसके बारे में डिटेल जानकारी दी गयी है।

बिजली लोड क्या होता है?

हम अपने घर में, जो भी इलेक्ट्रिक उपकरण चलाते है, उन्हें चलाने के लिए बिजली का उपयोग होता है। और इन सभी उपकरणों द्वारा की जाने वाली बिजली खपत को (Watt) या किलोवाट (kW) मे मापा जाता है। जिसमे 1 किलोवाट (kW) = 1000 वाट (W) जितनी पावर होती है। और 1 यूनिट बिजली यानी प्रति घंटे के अनुसार 1000 वाट बिजली चलाई जा सकती है।

उदाहरण: 1 Unit = 1(KWH) या 1000 वाट

अगर आप 100 वाट (0.1 kW) का एक पंखा 10 घंटे तक चलाएंगे, तो बिजली खपत होगी:
100W × 10h = 1000 Wh = 1 kWh = 1 यूनिट

2000W (2 kW) का एयर कंडीशनर 1 घंटे तक चलाने पर:
2000W × 1h = 2000 Wh = 2 kWh = 2 यूनिट

घर के बिजली लोड कैलकुलेट करने का फॉर्मूला

सभी उपकरणों का बिजली लोड आप मात्र तीन आसान स्टेप्स को फॉलो करके पता लगा सकते हो।

Step 1: सभी उपकरणों की पावर रेटिंग नोट करें
सभी विदूयत उपकरणों की वाट क्षमता (Power Rating) उस प्रोडक्ट के पीछे की तरफ, या निचले हिस्से में आपको एक स्टीकर के जरिये देखने मिल जायेगी। और इन सभी उपकरणों की वाट क्षमता (Power Rating) कुछ इस तरह होती है।

Step 2: कुल लोड की गणना करें
आपके घर में जो इलेक्ट्रिक उपकरण है, उन्हें चलाने के लिए कितना लोड लगेगा यह पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है की आपके घर में कौन-कौन से विद्युत् उपकरण चलाये जा रहे है। इनका लोड कैलकुलेट करने के लिए निचे बताये गए उदाहरण को जरूर देखिये।

उपकरणऔसत पावर (Watt)
एलईडी बल्ब10W
पंखा75W
फ्रिज150W
टीवी100W
कूलर200W
वॉशिंग मशीन500W
इलेक्ट्रिक आयरन1000W
मोटर पंप750W

अब मान लीजिए कि आपके घर में ये उपकरण हैं:

  • 5 एलईडी बल्ब = 10W × 5 = 50W
  • 2 पंखे = 75W × 2 = 150W
  • 1 फ्रिज = 150W
  • 1 टीवी = 100W
  • 1 कूलर = 200W
  • 1 वॉशिंग मशीन = 500W
  • अब इन सभी को जोड़ेंगे:

कुल लोड = 50W + 150W + 150W + 100W + 200W + 500W = 1150W (या 1.15 किलोवाट)

Step 3: बिजली खपत निकालें

हमारे घर में होने वाले सभी उपकरण हमें पुरे 24 घंटो के लिए इस्तेमाल नहीं करते, कुछ उपकरण हम बस कुछ घंटो के लिए इस्तेमाल करते है, जैसे की वाशिंग मशीन, मोटर, हीटर इत्यादि। पर हर दिन आप इन्हे कितने घंटे इस्तेमाल करते है इसकी जानकारी आपको जरूर होगी। तो आपको इन सभी उपकरणों वात क्षमता भी पता है, और आप इन उपकारों को कितने समय के लिए इस्तेमाल करते हो यह भी पता है, अब आपको बस इनका कैलकुलेशन करके यह पता लगाना है की आपको प्रतिदिन कितने यूनिट बिजली की जरुरत पढ़ती है।

akash chavan profile

दोस्तों में इस सोलर ब्लॉग का एडमिन हूँ, इस ब्लॉग पर में रोजाना सोलर पैनल, सोलर ऊर्जा, सोलर योजना और सोलर प्रोडक्ट्स से जुडी जानकारी शेयर करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *